फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi and cm yogi hoarding rip in hardoi

यूपी: अराजकतत्वों ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगी होर्डिंग्स फाड़ीं, प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 21 Jul 2019 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
pm modi and cm yogi hoarding rip in hardoi
एसपी आलोक प्रियदर्शी - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगी होर्डिंग्स को शरारतीतत्वों ने फाड़ दिया। इसमें सांडी के भाजपा विधायक और अहिरोरी ब्लाक प्रमुख की फोटो भी लगी थी। मामला संज्ञान में आने पर विधायक ने एसपी से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


एसपी ने एएसपी पश्चिमी को जांच सौंपी है। सांडी के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार और अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख शिवरतनलाल की फोटो वाली होर्डिंग्स अहिरोरी ब्लाक मुख्यालय के आसपास अलग-अलग स्थानों पर लगीं थीं। इन होर्डिंग्स में आषाढ़ी मेला को लेकर क्षेत्रवासियों के स्वागत का उल्लेख होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगी थी।
विज्ञापन

 

रातों-रात कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इन होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचा दिया। अलग-अलग स्थानों पर लगीं पांच होर्डिंग्स को फाड़ दिया गया। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने विधायक प्रभाष कुमार को दी तो उन्होंने एसपी आलोक प्रियदर्शी को अवगत कराया। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन को मौके पर जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।

 फाड़ी गई सभी होर्डिंग्स में खास बात यह है कि विधायक प्रभाष कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। ब्लाक प्रमुख शिवरतनलाल वाले हिस्से को ही नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में पुलिस भी मान रही है कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसकी खुन्नस ब्लाक प्रमुख शिवरतनलाल से ही है। 

 

उपचुनाव में ब्लाक प्रमुख चुने गए थे भाजपा के शिवरतनलाल 
वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में सांडी की तत्कालीन विधायक सपा की राजेश्वरी के पुत्र आकाश वर्मा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। वर्ष 2017 में सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद अविश्वास की आहट पर आकाश ने पद से इस्तीफा दे दिया था। 2018 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने शिवरतनलाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। वह चुनाव में जीतकर ब्लाक प्रमुख चुने गए थे।

विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि ब्लाक प्रमुख भी जनप्रतिनिधि होता है। होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचाना बेहद गलत है। एसपी को मामले से अवगत करा दिया है। दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एसपी के स्तर से की जाएगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि विधायक और ब्लाक प्रमुख की होर्डिंग्स फाड़े जाने का मामला संज्ञान में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी गई है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed