{"_id":"6838a6aae076242d020a863f","slug":"pm-in-kanpur-1800-policemen-and-16-companies-of-pac-will-handle-the-security-of-pm-modi-s-rally-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM In Kanpur: 1800 पुलिसकर्मी और 16 कंपनी पीएसी संभालेंगी पीएम मोदी की सभा की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM In Kanpur: 1800 पुलिसकर्मी और 16 कंपनी पीएसी संभालेंगी पीएम मोदी की सभा की सुरक्षा
Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
सार
Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए में आयोजित जनसभा स्थल से जैसे ही मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर जनसभा को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कानपुर में पीएम की पहली सभा है। पूरे सभा स्थल की सुरक्षा में 1800 पुलिस कर्मी और 16 कंपनी पीएसी लगाई गई हैं। सीएसए मैदान के आसपास हथियारों के साथ क्यूआरटी तैनात रहेगी। वहीं, सीएसए में एनएसजी कमांडों और एसपीजी की सुरक्षा रहेगी। गुरुवार शाम से ही आम लोगों का सीएसए में आना-जाना बंद कर दिया गया।
चकेरी एयरपोर्ट पर और सीएसए मैदान में दो एंटी ड्रोन टीम की तैनाती की गई है। सभा में जाने के लिए छह प्रवेश द्वार बनाए गए है। अंदर जाने वालों की पहली तलाशी यूपी पुलिस के जवान करेंगे, जो वर्दी में होंगे। इसके बाद अंदर जाने वालों की तलाशी एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के लोग करेंगे जो सादे कपड़ों में होंगे। तीसरे स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी और चौथे स्तर पर ब्लॉक में जाने के दौरान तलाशी ली जाएगी।
प्रवेश द्वारों पर मेटल डिक्टेटर लगाए गए हैं। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना बताई है। बारिश होने पर चॉपर का उड़ना मुश्किल होता है। इसलिए गुरुवार को सड़क मार्ग पर रिहर्सल किया गया। 26 गाड़ियां और दो जैमर लखनऊ से आए हैं। वहीं, सुरक्षा बलों और वीवीआईपी के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ियां दिल्ली से मंगाई गई हैं। गुरुवार दोपहर लखनऊ से आई फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया।