{"_id":"63f238950eff54eacd06ea2a","slug":"pm-house-controversy-of-kanpur-fire-case-now-report-against-zilla-panchayat-member-2023-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM हाउस विवाद: अब जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भी रिपोर्ट, अधिवक्ता ने अकबरपुर थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM हाउस विवाद: अब जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भी रिपोर्ट, अधिवक्ता ने अकबरपुर थाने में दी तहरीर
Sun, 19 Feb 2023 10:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:53 PM IST
सार
मड़ौली अग्निकांड के पोस्टमार्टम हाउस विवाद में महासभा के तीन पदाधिकारियों पर धमकी और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं, अब शिवली निवासी अधिवक्ता ने अकबरपुर थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर जिला पंचायत सदस्य पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में होती नोंकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में बारा जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम की ओर से ब्राह्मण महासभा के तीन पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, अब जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भी शिवली निवासी अधिवक्ता ने अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इसमें धार्मिक भावनाओं को भड़काकर भीड़ इकट्ठा करने, मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवली निवासी अधिवक्ता विवेक शुक्ला ने तहरीर में कहा है कि वह मड़ौली गांव में मां बेटी की मौत के बाद पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने गांव गए थे।
विज्ञापन
14 फरवरी को वह मित्र अधिवक्ता दुर्गेश मणि त्रिपाठी के साथ अकबरपुर माती स्थित पोस्टमार्टम हाउस आए थे। कुछ देर बाद वहां विनोद गौतम की पत्नी कृष्णा गौतम आ गईं। वह पूरे वकील समाज को गाली देने लगीं। इसका साथी अधिवक्ता दुर्गेश मणि ने विरोध किया, तो कृष्णा गौतम ने दुर्गेश को पीटा।
विज्ञापन
कृष्ण गौतम के साथ मौजूद कुछ और लोगों ने गाली देते हुए हमला कर दिया। फिर कृष्णा गौतम ने अपशब्द कहे और गाली देते हुए मुकदमा दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी दी। अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ता विवेक शुक्ला की तहरीर पर कृष्णा गौतम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।