फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plumber dies due to wrong injection during treatment: report of culpable homicide against two doctors

इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से प्लंबर की मौत: दो डाॅक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sat, 25 Sep 2021 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Sep 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Plumber dies due to wrong injection during treatment: report of culpable homicide against two doctors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने इलाज के दौरान प्लंबर की मौत के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर क्लीनिक के दोनों डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। राजीव विहार निवासी प्लंबर मोहम्मद जानिब पेट में दर्द की शिकायत होने पर रविवार को मोहल्ले में संचालित एक क्लीनिक में दवा लेने गए थे।
विज्ञापन


जहां खुद को डॉक्टर बताने वाले रिजवान अहमद और इश्तियाक अहमद ने उन्हें इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी थी। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही जानिब की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें आनन फानन में कॉर्डियोलॉजी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर सोमवार को एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश टीम के साथ पहुंचे और क्लीनिक में ताला मिलने पर नोटिस चस्पा कर गए थे। परिजनों का आरोप है कि देर रात एक युवक ई-रिक्शे से आया और रिजवान के घर से दवाओं से भरे कई कार्टून लेकर जाने लगा था। उसे रोककर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस उसे थाने ले गई। इसके बाद मृतक की पत्नी शहाजहां ने थाने में दोनों कथित डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed