फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plantation scam in Kanpur, plants were bought arbitrarily in Kakwan block

पौधरोपण घोटाला: जिसके कहने पर हुआ खेल, उसे छोड़ सबसे वसूली, ककवन ब्लॉक में मनमाने तरीके से खरीदे गए थे पौधे

Sat, 30 Apr 2022 08:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Apr 2022 08:39 AM IST
सार

ककवन ब्लॉक में मनमाने ढ़ग से लगभग तीन लाख के रुपये पौधे अक्टूबर 2021 में खरीदे गए थे। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी। 

विज्ञापन
Plantation scam in Kanpur, plants were bought arbitrarily in Kakwan block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जिले के ककवन ब्लॉक में मनमाने तरीके से 2.91 लाख रुपये से खरीदे गए पौधों के मामले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आठ प्रधानों और तीन सचिवों से बराबर-बराबर वसूली का आदेश दिया है। साथ ही प्रधानों को कठोर चेतावनी व सचिवों की वेतनवृद्धि रोकने को भी कहा है। जबकि इस पूरे खेल के सूत्रधार तत्कालीन बीडीओ प्रदीप को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। जांच में दोषी भी पाया जा चुका है।

विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में ककवन ब्लॉक के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी प्रदीप ने सचिव और बछना, चंद्रपुरा, सिहुरादारा शिकोह, उट्ठा, देवहा, ककवन, फत्तेपुर, मनावां बिल्हौर गांव के प्रधानों से पौधरोपण के 2.91 लाख रुपये फर्रुखाबाद की एक फर्म को भुगतान कराया था। नियमानुसार पौधे वन विभाग से लिए जाने थे। सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी को सभी प्रधानों और सचिवों ने बताया कि बीडीओ के दबाव में उन्होंने भुगतान किया था।
विज्ञापन

कमेटी ने बीडीओ प्रदीप कुमार को मुख्य दोषी मानते हुए सचिव आनंद गौतम, दिव्यांशु पांडेय व शिवपाल और आठों प्रधानों को भी आरोपी बनाया था। डीपीआरओ ने तीन सचिवों को निलंबित कर दिया था और बीडीओ को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के मामले लंबित पड़े थे। उसी आधार पर कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में बीडीओ का कोई जिक्र नहीं था। दोषी है, तो अपने स्तर से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - नेहा शर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed