{"_id":"5eda9b2f8ebc3e90835de858","slug":"plantation-akbarpur-news-knp5639552105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली है तभी तक धरती पर जीवन संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली है तभी तक धरती पर जीवन संभव
विज्ञापन
रसूलाबाद में एसडीएम की मौजूदगी में पौधरोपण करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में कई स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया।
सभी ने कहा कि जब तक धरती पर हरियाली है तभी तक जीवन संभव है।
शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने माती ईको पार्क व केंद्रीय विद्यालय परिसर में पीपल, नीम व आंवला के पौधे लगाए। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का दायित्व सभी को निभाना चाहिए। इस दौरान डीएफओ डॉ. ललित कुमार गिरी, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके राय मौजूद रहे। रूरा में पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने को कहा। रूरा मंडी समिति में बच्चों ने पोस्टर के जरिये राहगीरों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पार्थ दीक्षित, शान्या, नवनीत कुमार, इंद्रपाल, प्रदीप, अर्चना, दिव्यांशु, कैलाश नाथ पाल मौजूद रहे।
रसूलाबाद के सिठऊपुरवा में एसडीएम अंजू वर्मा की मौजूदगी में भाकियू अध्यक्ष विपिन तिवारी ने निजी भूमि पर औषधीय पौधे लगाए। आलोक सोलंकी, विष्णु शर्मा, रमेश कुमार मौजूद रहे। संदलपुर में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने आंबेडकर पार्क संदलपुर में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पौधरोपण किया। उन्होंने 156 गरीब परिवार के लोगों को राशन व दो सौ लोगों को मास्क वितरित किए। इस दौरान एसडीएम सिकंदरा रमेशचंद्र यादव, वन रेंज अधिकारी डेरापुर बीके तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पति सतेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद कठेरिया, विपिन कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश दुबे, छुन्ना सिंह राजावत मौजूद रहे।
पुखरायां में रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. पर्वत सिंह, सीनियर अंडर आफीसर अभिषेक कुमार यादव, अनुज तिवारी, अंकित यादव, शिव सिंह, आलोक कुुमार, शिवम यादव, संदीप पाल, दीपक, विकास, सुमित, व महेंद्र पाल ने पौधरोपण किया।

संदलपुर के आंबेडकर पार्क में पौधरोपण करते एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया।- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन