फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   plane of the kanpur city nobles will be parked at the airport

कानपुर के दो रईसों के जहाज एयरपोर्ट पर पार्क होंगे, इस लिस्ट में जल्द जुड़ेगा एक और घराना

Thu, 21 Nov 2019 05:58 PM IST
शिखा पांडेय पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
plane of the kanpur city nobles will be parked at the airport
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
बड़े महानगरों की तर्ज पर अब कुछ रईस कनपुरिया भी अपने निजी जहाज चकेरी एयरपोर्ट परिसर में पार्क कर सकेंगे। इन उद्योगपतियों के लिए चकेरी एयरपोर्ट परिसर में पार्किंग देने की व्यवस्था की जा रही है जहां इन उद्योगपतियों के निजी जहाज पार्क हो सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसा कानपुर में पहली बार होने जा रहा है। चकेरी एयरपोर्ट परिसर में जहाजों की पार्किंग (एप्रॉन) का स्थान बढ़ाया जा रहा है। इसी बढ़ाए गए स्थान पर कानपुर के रईसों के जहाज पार्क होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

लैंडमार्क के मालिक दीपक कोठारी, लोहिया ग्रुप के राजकुमार लोहिया ने अपने जहाजों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से एयरपोर्ट परिसर में जगह मांगी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार इसमें जेके ग्रुप का नाम भी शामिल हो सकता है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी चकेरी के निदेशक वीके झा के अनुसार अभी तक एयरपोर्ट पर जहाजों की पार्किंग का स्थान 91 बाई 30 है। अब इसे बढ़ाकर 91 बाई 120 मीटर किया जा रहा है। इससे कानपुर के प्रमुख लोगों के निजी जहाजों को आसानी से पार्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एक रात का किराया होगा पांच हजार
निजी जहाजों को पार्क करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी जहाज के मालिकों से किराया वसूलेगा। एक रात के लिए पार्क करने का किराया पांच हजार रुपये प्रस्तावित है। अभी किसी निजी जहाज को यहां रात में रुकने की इजाजत नहीं है।

निजी विमानों को पार्क करने के लिए संबंधित उद्यमियों से एयरपोर्ट अथॉरिटी की बात चल रही है। इन लोगों की तरफ से प्रपोजल काफी समय पहले आया था जिसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही यह दिल्ली से फाइनल होकर आ जाएगा। आगे की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर शुरू की जाने वाली है।
- वीके झा निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed