{"_id":"6278fc7ee22a01202c1780a3","slug":"piyush-murder-case-four-killers-going-to-surrender-in-court-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष हत्याकांड: अदालत में समर्पण करने जा रहे चार हत्यारोपियों को दबोचा, मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूष हत्याकांड: अदालत में समर्पण करने जा रहे चार हत्यारोपियों को दबोचा, मारपीट की
Mon, 09 May 2022 05:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में गांव अमृतपुर में शनिवार सुबह भूमि विवाद में पीयूष अवस्थी की घर के बाहर से अपहरण करने के बाद हाथ-पैर बांध कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीयूष के चचेरे भाई अमित ने महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले के चार आरोपी सोमवार सुबह अदालत में समर्पण करने जा रहे थे। तभी कचहरी में पीयूष के चचेरे भाई अमित अवस्थी ने साथियों के साथ पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। उनके साथ मारपीट कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को कब्जे में लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। उधर शनिवार को गोली कांड में घायल हुए पीयूष के पिता दिनेश अवस्थी की लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वहीं गोली लगने से घायल पीयूष की मां की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।