फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Piyush Jain Case: After getting the cash investigation of the properties started

पीयूष जैन प्रकरण: नकदी मिलने के बाद संपत्तियों की जांच शुरू, अब तक जब्त की गई इतनी रकम

Wed, 29 Dec 2021 04:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Dec 2021 04:27 PM IST
सार

करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के बाद बीते 10 साल के बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Piyush Jain Case: After getting the cash investigation of the properties started
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

काली कमाई के कुबेर इत्र कारोबारी पीयूष जैन और उसके परिजनों की अब सभी संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबारी के कानपुर स्थित आनंदपुरी निवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित निवास से मिली 19 करोड़ रुपये की नकदी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


जांच में देश के कई हिस्सों समेत विदेश तक में संपत्तियां होने के दस्तावेज हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, प्रयागराज, नोएडा, कन्नौज के अलावा दिल्ली, मुंबई और गुजरात में करोड़ों की संपत्तियां हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के बाद बीते 10 साल के बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों के साथ मिलकर और ट्रांसपोर्टर की मदद से हवाला का काम लंबे समय से किया जा रहा था। सामान के साथ रुपयों के पैकेट भेजे जाते थे।

इसमें ट्रांसपोर्टर को मोटा कमीशन भी मिलता था। सूत्रों ने बताया कि करोड़ों रुपये की नकदी कानपुर समेत देशभर के पांच बड़े पान मसाला कारोबारियों और कुछ इत्र कारोबारियों की है। पीयूष का घर सेफ हाउस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी के कारण यहां पर सीसीटीवी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed