फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pile of trash near Geetanagar crossing; passersby inconvenienced.

Kanpur News: गीतानगर क्राॅसिंग के पास कूड़े का अंबार, राहगीर परेशान..

Mon, 26 Oct 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pile of trash near Geetanagar crossing; passersby inconvenienced.
कानपुर। गीतानगर क्राॅसिंग के पास खुले कूड़ाघर से सड़क तक फैली गंदगी, बदबू की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शारदानगर के लोगों से लेकर राहगीरों तक को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जीटी रोड की गीतानगर क्राॅसिंग तिराहे से शारदानगर, गुरुदेव रोड पर रेलवे लाइन के समानांतर वर्षों से खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मियों अन्य लोग भी वहां कूड़ा फेंकते हैं। आए दिन कूड़ा सड़क तक फैल जाता है। छुट्टा मवेशियों का भी अक्सर जमावड़ा रहता है जिनकी वजह से कई हादसे हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से तत्काल इस कूड़ाघर को खत्म कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्राॅसिंग के पास नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा फेंकते हैं। कुछ रेस्टोरेंट संचालकों सहित अन्य लोग भी कूड़ा फेंकने लगे हैं। सड़क तक कूड़ा फैला रहता है।

- आलोक नौटियाल, शारदानगर
सड़क तक फैले कूड़े की वजह से आते-जाते समय सांस लेना भी दूभर रहता है। अक्सर छुट्टा मवेशियों की भी जमावड़ा रहता है। कई हादसे भी हो चुके हैं।
- राजू ठाकुर, शारदानगर

समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के अफसरों से कई बार शिकायत की गई पर हर बार आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। स्थिति जस की तस है।
- धीरज शर्मा, शारदानगर

गीतानगर के खुले कूड़ाघर को उचित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए आसपास खाली जगह तलाशी जा रही है। अभियंत्रण विभाग के माध्यम से वहां आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed