फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickup tramples bike rider in Hardoi, death on the spot, search continues for driver

Hardoi News: पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत, चालक की तलाश जारी

Wed, 25 May 2022 06:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 06:16 PM IST
सार

ग्राम महिलरा के पास पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पिकअप का नंबर लेकर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Pickup tramples bike rider in Hardoi, death on the spot, search continues for driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई मार्ग पर पिहानी के ग्राम महिलरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पिकअप का नंबर लेकर चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर तकरीबन 2:30 बजे पिहानी की ओर से आ रहे बजाज बॉक्सर बाइक पर सवार युवक को हरदोई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका टूटा हुआ हेलमेट पास में ही पड़ा पाया गया। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक पिकअप सहित पिहानी की ओर फरार हो गया। मौके ओर पहुंचे एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले पर्स में आधार कार्ड औश्र वोटर आईडी कार्ड पर  वीरू पुत्र राम किशन निवासी पंडितपुरवा, हरदोई ग्रामीण का नाम लिखा हुआ है, जबकि बाइक किसी और के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि इसकी पुष्टि करवाई जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त पिकअप के नंबर के आधार पर चालक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed