फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pickup ran over a three year old girl in Farrukhabad, innocent playing outside the house, the driver absconded

Farrukhabad: तीन वर्षीय बालिका को पिकअप ने रौंदा, घर के बाहर खेल रही थी मासूम, चालक फरार

Fri, 24 Mar 2023 06:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

कंपिल थाना क्षेत्र में पिकअप ने बालिका को रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Pickup ran over a three year old girl in Farrukhabad, innocent playing outside the house, the driver absconded
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर खेल रही बालिका को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी मोहन की तीन वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार की सुबह दरवाजे के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने प्रिया को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत भाग निकला। प्रिया के सिर के ऊपर से पहिया निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों में चीख पुकार मच गई। पिता मोहन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मां रूपा देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
चाचा ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ आरएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में पिकअप और चालक की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed