{"_id":"60ca5a8d8ebc3e30cf575e66","slug":"pickup-overturned-after-hitting-a-young-man-one-died-pukhrayan-news-knp6346233110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को टक्कर मार पिकअप पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को टक्कर मार पिकअप पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास कानपुर झांसी हाईवे पर आम लादकर जा रहे पिकअप ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दौलतपुर गांव के पास झांसी के महाराजगंज मंडी निवासी जसवंत निषाद बुधवार की दोपहर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कानपुर से झांसी की ओर आम लादकर जा रही पिकअप ने जसवंत को टक्कर मार दी। वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में जसवंत समेत पिकअप सवार तीन लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. प्रीती ने पुखरायां के पटेल नगर निवासी महेश कुमार (50) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के बाद जसवंत निषाद, कालपी के कागजीपुरा निवासी शानू उर्फ कल्लू और कानपुर पनकी के धर्मेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंचे महेश के छोटे भाई सुरेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी लेने ससुराल जा रहा था। महेश की मौत से मां सुखदेवी, बेटे शिवम, सत्यम व बाबू और मंझले भाई रमेश का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। परिवार के लोग किसानी करते हैं। अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।