फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pickup collided with train due to gatemans negligence in Kanpur, two people died

रेलवेकर्मी की बड़ी लापरवाही: गेटमैन ने बंद नहीं किया फाटक, ट्रेन से टकराकर पिकअप के उड़े परखचे, दो लोगों की मौत

Thu, 17 Nov 2022 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

जलालपुर रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन ने फाटक बंद नहीं किया। इससे ट्रैक क्रास कर रही पिकअप को ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप के परखचे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक बाधित रहा।

विज्ञापन
Pickup collided with train due to gatemans negligence in Kanpur, two people died
क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में जलालपुर रेलवे क्रासिंग पर पिकअप लोडर ट्रेन से टकरा गया। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ, जब झांसी की तरफ जा रही 22467 गांधीनगर सुपर फास्ट वीकली क्रासिंग से गुजर रही थी।

विज्ञापन

ट्रेन से टकराने के बाद पिकअप आगे खड़े रेलवे पोल से भी टकरा गया। इसके चलते रेलवे की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कृष्णा (20) पुत्र राम प्रकाश और विष्णु (24) पुत्र जसवंत  निवासी गणस्वरूप पुर] थाना अकबरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि इस हादसे के चलते रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक ट्रेन यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना पर पहुंचे झांसी रेंज के डीआरएम ने जांच पड़ताल की। वहीं, ग्रामीणों ने रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके चलते बड़ी हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed