{"_id":"61704fd34d7544627e3dd633","slug":"persian-cat-worth-15-thousand-stolen-from-home-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जाजमऊ में घर से चोरी हुई 15 हजार की पर्शियन बिल्ली, नौ दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जाजमऊ में घर से चोरी हुई 15 हजार की पर्शियन बिल्ली, नौ दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Wed, 20 Oct 2021 10:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:51 PM IST
सार
कानपुर के चकेरी जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी में एक पर्शियन बिल्ली चोरी होने जानकारी मिली है। बिल्ली की मालकिन जैनब अहमद ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चोरी हुई पर्शियन बिल्ली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकेरी जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी में एक पर्शियन बिल्ली चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बिल्ली चोरी होने की तहरीर चकेरी थाने में भी दी है।
विज्ञापन
जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित सी ब्लॉक नूरी रोड निवासी इजहार अहमद की बेटी जैनब अहमद की तहरीर के अनुसार उन्होंने करीब दो वर्ष पहले पर्शियन बिल्ली का बच्चा 15 हजार रुपये में खरीदा था। वह उसे घर में पाल रही थीं। 11 अक्तूबर की दोपहर से बिल्ली घर से गायब हो गई। उसे आस पड़ोस के घरों में देखा गया, लेकिन बिल्ली का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जैनब ने बताया कि उसे लगातार ढूंढ रहे थे। जब बिल्ली के बारे में कुछ पता नहीं चल सका तो उन्होंने चकेरी थाने में तहरीर दी। वहीं घटना के बारे में चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा और जाजमऊ चौकी प्रभारी सुखराम सिंह ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन