फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Perfume business case: investigation begins into Piyush's business relationship with Pan Masala Company and Transporter

इत्र कारोबारी मामला: पान मसाला कंपनी और ट्रांसपोर्टर से पीयूष के कारोबारी रिश्तों की जांच शुरू

Thu, 30 Dec 2021 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास से विदेशी सोने की सिल्ली मिलने के बाद डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इत्र कारोबारी का आयकर रिटर्न 15 से 18 लाख के बीच है।

विज्ञापन
Perfume business case: investigation begins into Piyush's business relationship with Pan Masala Company and Transporter
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित आवासों से मिली 197 करोड़ रुपये की नकदी को सीज कर डीजीजीआई ने शिखर पान मसाला के मालिक प्रदीप अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन से उसके कारोबारी रिश्तों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीते वर्षों के दौरान इनके बीच हुए कारोबार की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसी यह पता कर रही है कि इनके बीच कितने साल से कारोबार चल रहा है, ट्रांसपोर्टर की इसमें क्या भूमिका है, कितने ट्रकों से कर चोरी या कैश इधर-उधर किया जा रहा था? 
विज्ञापन


डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) अहमदाबाद की टीम ने 22 दिसंबर को तीनों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार, कंपाउंड, पान मसाला और ट्रांसपोर्ट का एक-दूसरे से सीधा संबंध है। इस कारोबार में सबसे ज्यादा कर चोरी की संभावना होती है। इस मामले में भी बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष के शहर स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ रुपये मिले हैं। कोर्ट में पेश दस्तावेजों में पीयूष के बयानों के आधार पर डीजीजीआई ने इस धनराशि को टर्नओवर माना है। प्रारंभिक छानबीन के बाद इत्र कारोबारी को जीएसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नकदी भी एसबीआई में जमा कर दी गई है। नियमानुसार इसकी एफडीआर बनवा दी गई। अब पान मसाला कारोबारी और ट्रांसपोर्टर की जांच तेज कर दी गई है। ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन जीएसटी में कई बार ब्लैकलिस्ट हो चुका है। उस पर कर चोरी, ट्रक को पास कराने संबंधी तमाम आरोप लग चुके हैं। अब विभागीय अफसर उसके खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि कर चोरी के पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

आयकर जल्द शुरू करेगा जांच
पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास से विदेशी सोने की सिल्ली मिलने के बाद डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इत्र कारोबारी का आयकर रिटर्न 15 से 18 लाख के बीच है। उसकी पत्नी का रिटर्न आठ लाख और पिता महेश चंद का रिटर्न करीब 18 लाख का फाइल होता है। इनके रिटर्न में सोना और कैश का जिक्र नहीं है। ऐसे में यह बेनामी संपत्ति में आएगा। आयकर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डीजीजीआई ने अभी जांच हैंडओवर नही की है। जांच हैंडओवर होने के साथ ही पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed