फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Performed his death rites while alive, said Did this work with the grace of Mother Ganga, provided feast to th

UP: जिंदा रहते करवाया अपना अंतिम संस्कार, बोला- गंगा मैया की कृपा से किया ये कार्य, ग्रामीणों को कराया भोज

Sat, 09 Mar 2024 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Mar 2024 10:20 AM IST
सार

Chitrakoot News: रविशंकर ने बताया कि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। वह पहले प्रयागराज में रहकर मार्बल पत्थर की घिसाई का काम करते थे। उन्होंने अपने घर में पहले कीर्तन और फिर रामायण करवाई और उसके बाद गंगा माई की कृपा से अपना जीते जी अंतिम संस्कार की पूजा करवा ली।

विज्ञापन
Performed his death rites while alive, said Did this work with the grace of Mother Ganga, provided feast to th
जानकारी देते रविशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी के मरने के बाद होने वाली तेरहवीं के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने जिंदा व्यक्ति के तेरहवीं के बारे में सुना है। जी हां, यूपी के चित्रकूट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे। चित्रकूट में एक शख्स ने पहले अपना खुद का अंतिम संस्कार कर लिया और तेरह दिन बाद अब व्यक्ति ने अपना तेरहवीं संस्कार भी कर लिया है।

विज्ञापन

चित्रकूट जिले के छीबो गांव निवासी रविशंकर सिंह (45) ने अपने जीते जी 24 फरवरी को एक आचार्य को बुलाकर मृत्यु के बाद होने वाली अपना अंतिम संस्कार करवा लिया था। उसके बाद व्यक्ति ने गुरुवार सात मार्च को अपनी तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम भी किया है, जिसमें व्यक्ति ने अपने पूरे गांव में लोगों को निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन

गंगा मैया की कृपा से किया ये कार्य
रविशंकर ने बताया कि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। वह पहले प्रयागराज में रहकर मार्बल पत्थर की घिसाई का काम करते थे। उन्होंने अपने घर में पहले कीर्तन और फिर रामायण करवाई और उसके बाद गंगा माई की कृपा से अपना जीते जी अंतिम संस्कार की पूजा करवा ली।

कहा- गया जी भी अकेले ही जाएंगे
जब उनसे पूछा गया या कि क्या परिवार वाले यह नहीं करते। उन्होंने कहा कि वह भी कर देंगे पर भगवान की यही इच्छा है। आगे बताया की अब वह गया जी भी अकेले ही जाएंगे। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने आए राज नारायण शुक्ला सहित अन्य लोगों ने बताया की वह छीबो गांव के रवि शंकर सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए है।

विज्ञापन



शांति पाठ भी करवाया गया
उनके द्वारा पहले अपने जीते जी अपना अंतिम संस्कार करवाया गयाफिर उसके बाद अपनी तेरहवीं कार्यक्रम का निमंत्रण पूरे गांव में दिया गया थासभी लोग उनके निमंत्रण में शामिल होने के लिए आए हैंउनके द्वारा आज पहले शांति पाठ करवाया गयाइसके बाद ब्राह्मणों को भोजन करवा के पूरे गांव के लोगो को तेरहवीं का खाना खिलाया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed