{"_id":"c982a21b0b6f1dd4c7ffa6b280978889","slug":"people-stalled-in-naubsta-housing-development-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी आने पर बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी आने पर बवाल, तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 04 Apr 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास हंसपुरम में दूषित जलापूर्ति से झल्लाए सैकड़ों लोगों ने आवास विकास कार्यालय में धावा बोल दिया और कर्मचारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। सुनवाई नहीं करने वाले दोषी कर्मियों को बर्खास्त करने की भी आवाज उठाई।
कंट्रोल रूम की सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले प्रदर्शनकारी जा चुके थे। आवास विकास हंसपुरम के सेक्टर डी, ई सहित अन्य इलाकों में पिछले दो माह से गंदा पानी आ रहा है। कई बार इसकी शिकायत जोनल कार्यालय आवास विकास में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
शुक्रवार को पानी की किल्लत से परेशान सैकड़ों लोगों के सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों लोग शिकायत करने आवास विकास कार्यालय पहुंचे तो ताला बंद देखकर पारा हाई हो गया। आक्रोशित लोगों ने धक्के मारकर कार्यालय कार्यालय के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और भीतर घुस गए।
विज्ञापन
कार्यालय के साथ ही परिसर में रखी कुर्सी मेज पलटाकर कर्मचारियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर उत्पात मचाया। आक्रोशित जनता ने आधे घंटे तक कार्यालय में हंगामा किया। आधे घंटे बाद कंट्रोल रूम की सूचना पर नौबस्ता पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले प्रदर्शनकारी मौके से निकल चुके थे।
इससे पहले भी महिलाएं पानी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन, कार्यालय में तोड़फोड़, जेई को बंधक बनाने सहित अन्य बवाल कर चुकी हैं। इसके बाद भी आज तक आवास विकास की चौपट व्यवस्था फिर भी पटरी पर नहीं आ रही है।