{"_id":"a7e8c1c5c1ddcba7cb111972668cc0b4","slug":"people-siege-to-the-municipal-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे एक्सईएन और एई को बंधक बनाए रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे एक्सईएन और एई को बंधक बनाए रखा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा की नई बस्ती में सोमवार को जल भराव से त्रस्त लोगों ने जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे नगर निगम के एक्सईएन रमेशचंद्र श्रीवास्तव व एई पीके श्रीवास्तव को बंधक बना लिया। धक्कामुक्की की और सफाई कर्मियों को भी भगा दिया। बर्रा थाने की फोर्स दो घंटे की मशक्कत के बाद एक्सईएन और एई को छुड़ा सकी।
अधिकारियों ने मंगलवार को सफाई का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों ने बताया कि नगर निगम ने नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय वाली रोड पर बीते नवंबर से नाले का निर्माण शुरू कराया था। ठेकेदार अरुण शर्मा ने पचास मीटर नाला बनाने के बाद नाले का पानी रोक दिया।
इससे सड़क पर गंदे पानी का भराव हो गया। जल भराव और गंदगी से क्षेत्र में कई लोग बीमार हो गए। आक्रोशित लोगों ने सोमवार हंगामा शुरू कर दिया, सूचना पर नगर निगम जोन पांच के एक्सईएन रमेशचंद्र श्रीवास्तव और एई पीके श्रीवास्तव सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पर गुस्साएं लोगों ने उनसे अभद्रता की और बंधक बना लिया। पुलिस के आने पर भीड़ का हौसला टूटा और मंगलवार को मुहल्ले की साफ, सफाई, गंदे पानी की निकासी, नाला निर्माण में तेजी और ठेकेदार पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
छानबीन में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है उस पर कार्रवाई होगी। कार्य काफी धीमी गति से होने पर ठेकेदार को पहले भी नोटिस दिया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को टीम लगाकर साफ, सफाई कराई जाएगी। -
रमेशचंद्र श्रीवास्तव, एक्सईएन, नगर निगम