फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People of Derapur will soon get free WiFi facility, equipments being installed

डेरापुर के लोगों को जल्द मिलेगी निशुल्क वाईफाई सुविधा, लगाए जा रहे उपकरण

Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
People of Derapur will soon get free WiFi facility, equipments being installed
वाईफाई के लिए केबल डालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को निशुल्क वाईफाई सुविधा देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दो स्थानों को चिह्नित कर सिस्टम भी लगवाया जा रहा है। नगर वासियों को तीन दिनों में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिला व निकाय मुख्यालयों को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके तहत नगर पंचायत को निशुल्क वाईफाई सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। शासन का निर्देश मिलने के बाद नगर पंचायत कार्यालय ने भी सिस्टम लगाने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों का सर्वे कराया। सभी स्थानों पर इंटरनेट सेवा की उपलब्धता, फ्रीक्वेंसी की स्थिति और उपयोगिता आदि की जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय व थाने चौराहे के पास सहित दो स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर वहां वाईफाई सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया गया। ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलने से स्मार्ट फोन चला रहे लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेट पैक खत्म होने की स्थिति में यूजर्स वाईफाई से नेट कनेक्ट कर अपने जरूरी काम कर सकेंगे। हालांकि निशुल्क वाईफाई की सुविधा स्मार्ट फोन धारकों को अभी 24 घंटे में से सिर्फ एक घंटे तक ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed