{"_id":"614cdd838ebc3efac40137cc","slug":"people-living-in-greenpark-will-have-to-vacate-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क में रह रहे लोगों को खाली करने होंगे घर: नवंबर में होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए प्रशासन जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनपार्क में रह रहे लोगों को खाली करने होंगे घर: नवंबर में होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए प्रशासन जुटा
Fri, 24 Sep 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:54 AM IST
सार
ग्रीनपार्क में मैच के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह पुलिस तैनात रहती है, जिसके चलते अब वहां रहने वाले लोगों को मकान छोड़ना होगा।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के ग्रीनपार्क में नवंबर माह में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान परिसर में रह रहे लोगों को अपने घर खाली करने होंगे। इसके लिए उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
ग्रीनपार्क के मीडिया सेंटर के पास उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग में काम करने वालों के परिजन रहते हैं। मैच के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह पुलिस तैनात रहती है, जिसके चलते अब वहां रहने वाले लोगों को मकान छोड़ना होगा।
इसके अलावा मैदान में तैनात सुरक्षा कर्मियों का भी सत्यापन किया जाएगा। यूपीसीए के अधिकारियों की माने तो होटल में खिलाड़ियों और अधिकारियों के रुकने की व्यवस्था होगी। वहां के लोगों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की आवभगत में लगने वाले कर्मचारियों का खास कर सत्यापन होगा। मैच के दौरान मैदान के बाहर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। भले ही दर्शक क्षमता आधी आए, मगर सुरक्षा के मानक वैसे ही रहेंगे। इसके अलावा ग्रीनपार्क में चल रहे मेगा वैक्सीनेशन सेंटर को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए यूपीसीए के पदाधिकारियों ने चर्चा की है। इसके लिए वह जल्द ही प्रशासन को पत्र लिखेंगे।