फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People gathered to give last farewell to soldier in fatehpur

फतेहपुर: सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

Tue, 15 Sep 2020 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Sep 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
People gathered to give last farewell to soldier in fatehpur
सैनिक को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो के पद पर रांची में तैनात सैनिक अनूप सोनकर का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर बाद खैरई गांव लाया गया। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव के लाल की अंतिम यात्रा में वंदेमातरम और भारत माता की जय के उद्घोष लगे।
विज्ञापन


खैरई गांव निवासी शुकरू सोनकर के सात बेटों में अनूप (28) चौथे नंबर पर थे। वे सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो के पद पर रांची में तैनात थे। रविवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता व पत्नी अनीता देवी बिलखने लगीं। सुबह परिजन रांची के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को अनूप का शव गांव आने की खबर पर ग्रामीण बाइक, चार पहिया वाहनों से खागा हाईवे पहुंचे और सीआरपीएफ काफिले का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वाहन आया युवा वंदेमातरम का जयघोष करने लगे। यहां एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद थे। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही वाहन से उतारा गया पूरा गांव भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। अंतिम यात्रा में सेना की टुकड़ी ने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पिता शुकरू ने मुखाग्नि दी।

खागा में व्यापार मंडल ने अर्पित किए पुष्प
व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने साथियों के साथ शव वाहन में लगे चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान वहां बिलख रहे परिजन को भी व्यापारियों ने संभाला और हिम्मत बंधाई। मौके पर अमिताभ शुक्ल, अनिल साहू, मनोज शुक्ल, रामविशाल, राजेंद्र सिंह, मंसूर आलम, अनुपम शुक्ल आदि मौजूद रहे।

फरवरी में हुई थी शादी
सैनिक अनूप सोनकर के परिजनों ने बताया कि अनूप की शादी फरवरी महीने में हुई थी। परिवार में बड़े भाई शिवकरन सोनकर पीएसी में अधिकारी हैं। एक भाई विनोद सोनकर पुलिस विभाग में हैं। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए इलाके के सैकड़ों लोग खैरई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed