फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People climbed on the tank to get disconnected electricity connection reconnected

Etawah: काटा गया बिजली का कनेक्शन जुड़वाने के लिए टंकी पर चढ़े लोग, चार घंटे चला ड्रामा

Tue, 17 Dec 2024 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
People climbed on the tank to get disconnected electricity connection reconnected
बिजली का कनेक्शन जुड़वाने के लिए लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने पिछले दो माह से बिजली न मिलने को लेकर टंकी पर चढ़कर हंगामा किया। दो महीने पहले बिजली विभाग ने बिल जमा न किए जाने पर कांशीराम कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया था। कॉलोनी की बिजली जोड़े जाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह नौ बजे यहां रहने वाली सुनीता, इमरान, करू, फूलश्री, समीर, भारत, लक्की, राहुल, आर्यन यहां स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन




सूचना पर एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार राजकुमार सिंह व सीओ अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे। एसडीएम काफी देर तक इन लोगों से टंकी से नीचे उतरने की मिन्नत करते रहे, लेकिन टंकी पर चढ़े लोग लगातार बिजली का कनेक्शन जुड़वाने जाने की मांग करते रहे। लोगों का कहना था कि उनके पास खाने के भी लाले हैं तो वह बिजली का बिल कहां से दें।
विज्ञापन


चार घंटे की कवायद के बाद जब चेयरमैन व एसडीएम ने इन लोगों को काॅलोनी की बिजली जुड़वाने का आश्वासन दिया तब जाकर दोपहर एक बजे यह लोग टंकी से उतरकर नीचे आए। एसडीओ लवकुमार वर्मा ने बताया कि कॉलोनी में कुल 480 आवास हैं। इनमें से सिर्फ नौ लोगों ने ही बिजली के कनेक्शन लिए हैं, लेकिन बिल अदा नहीं किया है। लोगो से बिल जमा करने के साथ कनेक्शन लेने की बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed