फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pension stopped telling dead

जिंदा को मुर्दा बताकर दे दी पेंशन की टेंशन

Sat, 22 Oct 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
pension stopped telling dead
डेमो
बांदा के कई गांव का सूरत-ए-हाल ऐसा है जहां परिवारों से तिरस्कृत जीवन जी रहे बूढ़ों पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी रहम नहीं कर रहे। समाज कल्याण विभाग व गांव के सचिवों की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है जांच में 263 बुजुर्गों को मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दी गई है। इनमें तमाम लोग जीवित हैं और खुद को जिंदा साबित करने के लिए समाज कल्याण विभाग से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक भागदौड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 47,942 बुजुर्गों को पेंशन देने का लक्ष्य था। लेकिन अभी तक 46,057 के खातों में ही पेंशन जा रही है। इसके लिए शासन ने 23 करोड़ रुपये दिए थे। इसमें 5.65 करोड़ रुपये ही पेंशनरों को भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्ग पेंशन धारकों का सत्यापन कराया था। ग्राम पंचायत व ग्राम्य विकास अधिकारियों ने जांच की। प्रधानों की सूचना के आधार सत्यापन पूरा किया और सूची विभाग को सौंप दी। इसमें तमाम बुजुर्ग ऐेसे हैं जो जीवित हैं, लेकिन उन्हें मृत दिखाया गया। इस पर समाज कल्याण विभाग ने उनकी पेंशन रोक दी।

विज्ञापन

 

पिछले साल कुल मिलाकर 1182 वृद्धों को मृत मानकर पेंशन बंद कर दी गई। इस साल 46057 पेंशनधारकों में 263 बुजुर्गों की मौत हो जाने पर उनकी पेंशन रोकी गई। उधर, शासन से लक्ष्य व बजट होने के बाद भी बुुजुर्ग पेंशन धारकों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी। अभी 1885 पेंशन धारकों के लिए धनराशि बची है। इतने बुजुर्गों को पेंशनधारकों में शामिल किया जाना है। समाज कल्याण विभाग में आवेदनों की भरमार होते हुए भी नए पेंशन धारक शामिल नहीं किए जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed