फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients suffering from fever, vomiting and diarrhea increased in the health fair.

Kanpur News: आरोग्य मेले में बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Mon, 20 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever, vomiting and diarrhea increased in the health fair.
राजपुर। बढ़ते तापमान के साथ अस्पतालों में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार को राजपुर और रसधान के प्राथमिक स्वास्थ्य पर आयोजित जन आरोग्य मेले में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर दो बजे तक 45 मरीज आए। सबसे अधिक संख्या उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की रही। मेले में इलाज कराने आए खासबरा गांव के सुरेश ने बताया कि बेटी सरला को दो दिनों से खांसी के साथ बुखार आ रहा था। बाहर से दवा खरीद कर खाने के बाद जब आराम नहीं मिला तो अस्पताल में जांच कराकर दवा ली है। वहीं, बैना के मुकेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार है व दो दिनों से पेट दर्द से परेशान हूं। अब जांच के बाद दवा ली है। इसके अलावा अशोक नगर की शालिनी, आंबेडकर नगर के उदयभान, पटेल नगर की नगीना ने भी उल्टी पेट दर्द व दस्त की समस्या बताई।
विज्ञापन

डॉ. मनोज सर्राफ व डॉ. अनूप द्विवेदी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसधान में डॉ. सना कौशर ने 41 मरीजों का इलाज किया। बताया कि सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, उल्टी व दस्त के आए। बुखार के मरीजों का आंकड़ा भी अधिक रहा। चिकित्सकों ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी से संक्रमण के चलते उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. सना कौशर ने बढ़ते तापमान से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कहा कि अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाए। प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


....................
फोटो-32-बड़ागांव भिक्खी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोगियों का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
बड़गांव भिक्खी में 91 मरीजों का हुआ परीक्षण
डेरापुर। बड़ागांव भिक्खी स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 91 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारी के रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भिक्खी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. अमियकांत त्रिपाठी, महिला चिकित्सक डॉ. स्वाति और डॉ. तौसीफ अहमद ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सैफाबाद गांव निवासी चंद्र प्रकाश (67) ने पैरों में झनझनाहट की शिकायत बताई। जांच में उनका शुगर स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। जिस पर चिकित्सकों ने दवा और आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा बड़ागांव की चमेली देवी (55), सुनीता (54) समेत छह मरीजों को मधुमेह संबंधी दवाएं वितरित की गईं। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि श्री चंद्र, वैष्णवी, राम विलास (सैफाबाद) सहित कई मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। जिनकी जांच कर स्लाइड बनवाकर दवाएं दी गईं। मेले में 52 पुरुष, 32 महिलाएं और सात बच्चों सहित कुल 91 मरीजों का उपचार किया गया। यहां कुलदीप, अजय, अजीत कुमार, शिवम आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed