फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patient's family members and junior doctors fight in hallet hospital

एचआईवी संक्रमित रोगी के बेड पर के दूसरे रोगी को लिटाने में तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट

Fri, 30 Aug 2019 01:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Patient's family members and junior doctors fight in hallet hospital
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
एचआईवी संक्रमित और बेहोश रोगी के बेड पर दूसरे रोगी को लिटाए जाने को लेकर हैलट के मेडिसिन वार्ड में गुरुवार को तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट हो गई। वार्ड में बहुत देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सीनियर डॉक्टरों के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन मरीज को बेहोशी की हालत में कहीं और लेकर चले गए। हैलट में रोगियों की संख्या बढ़ने पर इमरजेंसी और वार्डों में दो रोगियों को एक बेड पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेडिसिन के वार्ड 16 के बेड पर मस्तिष्क में खून का थक्का जम जाने की 34 वर्षीय रोगी 14 दिन से बेहोशी की हालत में भर्ती थी। वह एचआईवी संक्रमित भी है। गुरुवार को सभी बेड फुल हो जाने के कारण एक दूसरी महिला रोगी को उस बेड पर भर्ती किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रोगी के बेटे और पति ने विरोध किया। इसी चक्कर में जूनियर डॉक्टर से धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद और जूनियर डॉक्टर आ गए तो मारपीट के बाद हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि, कंसल्टेंट डॉ. जेएस कुशवाहा, डॉ. ब्रजेश कुमार आदि पहुंच गए।


रोगी के तीमारदार बाहर से लोगों को बुलवाने की धमकी देने लगे। सूचना पर हैलट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि समझाने के बाद भी परिजन रोगी को ले जाने के लिए अड़ रहे। उन लोगों ने लिखकर भी दिया और रोगी को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed