फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passengers at the station bitten by monkeys

स्टेशन पर बंदरों ने यात्रियों को काटा

Thu, 26 Nov 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Passengers at the station bitten by monkeys

प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से सेंट्रल पर उतरे एक यात्री हरिशंकर और उनके भाई विभवशंकर पर बंदरों ने हमला कर दिया। उनसे बैग छीन लिया और उसमें रखा हुआ सामान खा गए। छीनने में दोनों को खरोचें भी आईं।

विज्ञापन


स्टेशन पर बंदरों के आतंक से यात्री परेशान हैं। पिछले एक महीने से फिर से स्टेशन पर बंदरों की तादाद बढ़ गई है। आए दिन यह बंदर यात्रियों का सामान छीन रहे हैं, उन्हें घायल कर रहे हैं और रेलवे की संपत्ति का नुकसान भी कर रहे हैं। बुधवार को भी बंदरों ने कुछ यात्रियों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा बंदरों के आतंक से रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा है। प्लेटफार्म के टीन शेड पर उछल कूद मचाने पर आए दिन बिजली के तारों को नुकसान होता है और आए दिन मरम्मत करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले बंदरों को नगर निगम के कैटिल कैचिंग दस्ते ने अभियान चलाकर पकड़ा था लेकिन अब पिछले एक महीने से फिर से बंदरों का आतंक बढ़ गया है। डिप्टी सीटीएम अखलाक अहमद ने बताया कि नगर निगम को पत्र भेजा जाएगा कि वह सेंट्रल स्टेशन पर अभियान चलाकर बंदरों को पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed