{"_id":"5f3292b98ebc3e3cd87da340","slug":"passenger-threatened-suicide-grp-stops-train-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: यात्री ने दी खुदकुशी की धमकी, जीआरपी ने रुकवाई ट्रेन, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: यात्री ने दी खुदकुशी की धमकी, जीआरपी ने रुकवाई ट्रेन, फिर हुआ ये सब
Tue, 11 Aug 2020 06:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राजगिरी से सोमवार की रात दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 02391 श्रमजीवी में सवार यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम में फोन कर खुदकुशी करने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर कंट्रोल रूम ने जीआरपी को अलर्ट कर दिया।
इस पर जीआरपी ने स्टेशन मास्टर को मेमो देकर रात लगभग 10.15 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस को स्टेशन पर रुकवाया। जीआरपी ने जनरल डिब्बे में सवार युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम तरुण कुमार शर्मा बताया। बताया कि वह लखनऊ से गाजियाबाद जा रहा है।
उसकी सीट रिजर्व है, लेकिन जल्दबाजी में वह जनरल डिब्बे में सवार हो गया। इससे उसे परेशानी हो रही है। जीआरपी के जवानों ने युवक को समझा बुझाकर रजिर्वेशन कंपार्टमेंट में शिफ्ट कराया। इसके बाद लगभग तीन मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव ने बताया कि युवक की समस्या का निस्तारण कराने व समझाने के बाद उसे ट्रेन में बैठाकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया था।