{"_id":"5c84aed3bdec22146a72c12c","slug":"parachute-of-hawk-aircraft-will-be-built-in-opf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ओपीएफ में बनेंगे ‘हॉक’ एयरक्राफ्ट के पैराशूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ओपीएफ में बनेंगे ‘हॉक’ एयरक्राफ्ट के पैराशूट
Sun, 10 Mar 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अब यहां पर भारतीय वायुसेना की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले हॉक एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) के ब्रेक पैराशूट (विमान को रोकने वाले) का वृहद स्तर पर उत्पादन शुरू होने जा रहा है। हॉक पायलट ट्रेनर के अलावा लड़ाकू विमान भी है।
बुधवार को आगरा के एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैबलिशमेंट (एडीआरडीई) में पैराशूट निर्माण की तकनीकी का हस्तांतरण (टीओटी) कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बताया गया कि एजेटी अत्याधुनिक एयरफ्राफ्ट है। यह यूनाइटेड किंगडम (लंदन) से लिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को आगरा के एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैबलिशमेंट (एडीआरडीई) में पैराशूट निर्माण की तकनीकी का हस्तांतरण (टीओटी) कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बताया गया कि एजेटी अत्याधुनिक एयरफ्राफ्ट है। यह यूनाइटेड किंगडम (लंदन) से लिया गया था।
विज्ञापन
एचएएल इस विमान को लाइसेंस के आधार पर देश में ही बनाती है। बताया गया कि मेक इन इंडिया मिशन के तहत ओपीएफ में इनके पैराशूट का निर्माण शुरू होगा। निर्माणी के महाप्रबंधक जीसी राउत ने बताया कि अगले चार से पांच महीने में कई पैराशूट तैयार करके भारतीय वायुसेना को दिए जाएंगे। अभी ओपीएफ में सुखोई, तेजस, मिग-21 लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट तैयार होते हैं।