फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchnad and Lion Safari will be made eco-tourism hub, Minister Jaiveer Singh claimed

UP: पंचनद और लॉयन सफारी को बनाएंगे ईको टूरिज्म हब, मंत्री जयवीर सिंह ने किया दावा

Mon, 22 Aug 2022 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Aug 2022 09:08 AM IST
सार

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने दावा किया है कि पंचनद और लॉयन सफारी को ईको टूरिज्म हब बनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इको टूरिज्म बोर्ड का गठन हुआ है।

विज्ञापन
Panchnad and Lion Safari will be made eco-tourism hub, Minister Jaiveer Singh claimed
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्य योजना तैयार हो गई है। आने वाले समय में प्रदेश देश का सबसे बड़ा पर्यटन हब बनेगा। पंचनद और लॉयन सफारी को ईको टूरिज्म हब बनाया जाएगा। यह बात रविवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में इको टूरिज्म बोर्ड का गठन हुआ है। प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से अधिकारी की उपस्थिति नहीं हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में संस्कृति एवं पर्यटन परिषद का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


डीएम को इसका अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि टूरिज्म अधिकारी सचिव होंगे। सांसद, विधायक, विकास अधिकारी व योग्य व्यक्ति इसके सदस्य होंगे। यह समिति प्रोजेक्ट को लेकर जो प्रस्ताव भेजेगी उसे विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा में लॉयन सफारी, सुमेर सिंह किला, पंचनदा समेत कई पर्यटन स्थलों का विकास होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रदेश के सभी 57 हजार ग्राम सचिवालयों पर पांच-पांच वाद्य यंत्रों की किट प्रदान करेंगे। उधर, देश की पहली नाइट सफारी लखनऊ में दिखाई पड़ेगी। 

मोदी के पीएम बनने से देश में नया वर्क कल्चर आया

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में एक नया वर्क कल्चर आया है। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। यह बात प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को पुरबिया टोला स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में कही। 

विश्व गुरू का जो दर्जा भारत को प्राप्त था, आज हम फिर से उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। देश के चेहरे से भ्रष्टाचार का दाग मिट गया तो आज पूरा विश्व मोदी की विदेश नीति का लोहा मानता है। विश्व में सक्षम, ताकतवर व आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस समर्पण भाव से देश की सेवा कर रहे हैं, उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार कहा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि एवं सैफई से आए सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार शर्मा एवं पंचायत राज महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम पाल सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मोदी 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक वितरित की गई। संचालन कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र गौड़ ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed