{"_id":"5dd0386c8ebc3e54af1ec71b","slug":"panchayat-secretary-suspended-due-to-disturbances-in-prime-minister-s-housing-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को अपात्र करने पर पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को अपात्र करने पर पंचायत सचिव निलंबित
Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में गोलमाल करने के मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ थमीम अंसारिया ए के निर्देश पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए यह कार्रवाई की है।
मामला तेलियानी ब्लाक की कसेरुवा ग्राम पंचायत के पूरेताज महमूदपुर गांव का है। आरोप है कि यहां तीन माह पूर्व तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी राजू मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में शामिल रहे छह गरीब परिवारों को अपात्र घोषित कर दिया था।

पंचायत सचिव ने इन परिवारों के पास पक्के मकान होने की रिपोर्ट लगाकर उन्हें अपात्र करते हुए पात्रता सूची से बाहर कर दिया। इन गरीबों को हटाकर पंचायत सचिव अपने चहेतों को लाभ दिलाने की फिराक में था। इस बीच उनका हसवा ब्लाक में तबादला हो गया।
इस बीच मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ थमीम अंसारिया ए) इसी गांव का निरीक्षण करने पहुंची थीं। यहां पीड़ित परिवार के लोगों ने सीडीओ से पूरा वाकया बताया। सीडीओ ने इसकी जांच बीडीओ तेलियानी राबिया बेगम से कराई।
जिसमें पंचायत अधिकारी राजू मौर्या की सारी करतूत उजागर हो गई। लिहाजा सीडीओ ने पंचायत अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दे दिया। अनुपालन में डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने पंचायत अधिकारी राजू मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।