{"_id":"60915d66d9a1ce2aa75e0047","slug":"panchayat-elections-msc-math-and-btc-pass-aditi-selected-the-path-of-politics-became-youngest-district-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: एमएससी मैथ और बीटीसी पास अदिति ने चुनी राजनीति की राह, बनी सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: एमएससी मैथ और बीटीसी पास अदिति ने चुनी राजनीति की राह, बनी सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य
Tue, 04 May 2021 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 May 2021 08:13 PM IST
सार
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अदिति राजपूत जिले की सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य बनकर सामने आई हैं। 24 साल की अदिति ने ककवन ब्लॉक के कसिगवां क्षेत्र पंचायत सीट से 7797 वोट पाए हैं।
विज्ञापन
अदिती राजपूत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में कानपुर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अदिति राजपूत जिले की सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य बनकर सामने आई हैं। 24 साल की अदिति ने ककवन ब्लॉक के कसिगवां क्षेत्र पंचायत सीट से 7797 वोट पाए हैं।
उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शालिनी कटियार (निर्दलीय) को 2789 वोटों से हराया है। युवा प्रत्याशियों की बात करें तो दूसरे नंबर पर सपा समर्थित योगेंद्र प्रताप सिंह हैं। 26 साल के योगेंद्र बिल्हौर ब्लॉक के नानामऊ से जिला पंचायत सदस्य बने हैं।
ककवन ब्लॉक के रहीमपुर विषधन की रहने वाली अदिति ने मैथ से एमएससी की है, साथ ही बीटीसी भी पास हैं। अदिति के पिता और भाई इंजीनियर हैं, मां शिक्षिका हैं। इसके बाद भी उन्होंने राजनीति की राह चुनी। उनके बाबा कई बार प्रधान रह चुके हैं। उन्हें के कदमों पर चलते हुए अदिति पहली बार चुनावी मैदान में कूदीं और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बालिका महाविद्यालय, गांव का विकास प्राथमिकता
अदिति ने बताया कि क्षेत्र में बालिका महाविद्यालय खुलवाना उनकी प्राथमिकता है। ताकि क्षेत्र की बालिकाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही गरीबों को रहने के लिए छत मुहैया कराना और गांव का विकास कराना उनकी प्रमुखताओं में शामिल है।