फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Painful accident in UP, vehicle crushed by couple on morning walk, dies

यूपी में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती को वाहन ने कुचला, मौत

Sun, 07 Jun 2020 10:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Painful accident in UP, vehicle crushed by couple on morning walk, dies
मौके पर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तिर्वा कस्बे के लोहिया नगर में दंपती को एक अज्ञात वाहन ने इंदरगढ़ तिराहे पर कुचल दिया। दंपती मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन


लोहिया नगर निवासी बैजनाथ (63) पुत्र खुशाली इंद्रादेवी स्कूल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से रिटायर्ड थे। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ टहलने के लिए निकले थे। इंदरगढ़ तिराहे पर बाबा होटल के समीप कन्नौज की ओर से जाने वाले वाहन ने दोनों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इनका पैतृक गांव थाना इंदरगढ़ के तुलापुर्वा था। नौकरी के दौरान लोहिया नगर में मकान बनवा कर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed