फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam Terror Attack CM Yogi came out crying told twe will take revenge for Shubhaams death

Pahalgam Terror Attack: नम आंखों के साथ बाहर निकले CM योगी, परिजनों से कहा- शुभम की मौत का बदला लिया जाएगा

Thu, 24 Apr 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

CM Yogi News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से मिलने के बाद सीएम योगी की भी आंखे नम हो गईं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शुभम की मौत का बदला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack CM Yogi came out crying told twe will take revenge for Shubhaams death
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से मिलने के बाद सीएम योगी रोते हुए बाहर निकले। इससे पहले सीएम ने शुभम के परिजनों से मिलकर बात की थी। साथ ही, पत्नी ऐशान्या से पहलगाम में हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी।

विज्ञापन

इसके बाद सीएम ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप परेशान न हो…शुभम की मौत बदला लिया जाएगा। कहा कि सरकार आपके साथ है…हर संभव मदद की जाएगी। आप सभी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं पड़ना है। कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन



सीसीएस की बैठक का जल्द दिखेगी असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों की कायराना और क्रूर हरकत है। जिस तरह से मां-बहनों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा गया है। जल्द ही देश और दुनिया के लोग उनका अंजाम देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में जो फैसले लिए गए हैं। इसका असर बहुत जल्द दिखेगा।

विज्ञापन

ऐशान्या ने कहा- हमें कड़ा बदला चाहिए
शुभम की पत्नी ऐशान्या ने मुख्यमंत्री से कहा उन्हें कड़ा बदला चाहिए। वहीं, पिता संजय ने कहा कि दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। मेरी बहू से कहा कि मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहा हूं। सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि आतंकी सात पुश्तों तक किसी को मारना भूल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed