फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam attack Grandmother kept talking to Shubhams picture said That grandson of mine is the only one

पहलगाम हमला: शुभम की तस्वीर से बातें करती रहीं दादी, बोली- मेरा तो बस वही नाती…हमको छोड़कर चला गया

Fri, 25 Apr 2025 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: शुभम की दादी ने कहा कि मैंने कहा था..शादी कर लो बेटा, बहू का मुंह देख लें, फिर चैन से मरूंगी। हम तो चाहते थे उसका घर बस जाए, दो महीने पहले ही तो शादी हुई थी। अब किस्मत ने सब छीन लिया।

विज्ञापन
Pahalgam attack Grandmother kept talking to Shubhams picture said That grandson of mine is the only one
रोती हुईं शुभम की दादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम घूमने गए हाथीपुर के युवक शुभम द्विवेदी की जिंदगी का सफर अचानक दर्दनाक मोड़ पर थम गया। पहलगाम की जैसरन घाटी में आतंकियों ने मंगलवार को शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार रात को शुभम का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा था।

विज्ञापन

शीशे में बंद पार्थिव शरीर से लिपटकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और सबसे ज्यादा टूटी 85 साल की दादी विमला देवी दिखीं। वो पोते की तस्वीरें देखकर कह रहीं थीं कहा चला गया मेरा लाल, मैने ही शादी की जिद की थी। वो हमसे पहले चला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी कर लो बेटा, बहू का मुंह देख लें
दादी बोलीं, मैंने कहा था..शादी कर लो बेटा, बहू का मुंह देख लें, फिर चैन से मरूंगी... ये बात विमला देवी ने कई बार अपने पोते शुभम द्विवेदी से कही थी, जिसके बाद शादी की थी। हम तो चाहते थे उसका घर बस जाए, दो महीने पहले ही तो शादी हुई थी। अब किस्मत ने सब छीन लिया।

विज्ञापन

बार-बार शुभम के कमरे की ओर जातीं रहीं दादी
मेरा तो बस वही नाती था। शुभम अपने परिवार का सबसे चहेता था, चाची, बुआ, माता-पिता सबको छोड़कर चला गया। घर पर बुजुर्ग दादी विमला देवी बार-बार शुभम के कमरे की ओर जातीं, कभी खामोश खड़ी हो जातीं थी, कभी लौटकर कहतीं कि अब वो नहीं है।

विज्ञापन

शादी के एल्बम के पन्ने लग रहे हैं भारी
कोई बात नहीं करता…अब उस कमरे से। उनके चेहरे की झुर्रियों में ग़म गहराता जा रहा था। दादी ने बताया उनकी पत्नी एशान्या अब भी सदमे में हैं, एक शब्द नहीं कह पा रहीं। शादी के एल्बम के पन्ने अब भारी लगते हैं, और जिंदगी जैसे वहीं रुक गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed