{"_id":"58653bf04f1c1b132ceec621","slug":"owaisi-asduddin-not-allowed-to-rally-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना इजाजत अाैवैसी कानपुर में करेंगे जनसंपर्क, जारी किया ये कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना इजाजत अाैवैसी कानपुर में करेंगे जनसंपर्क, जारी किया ये कार्यक्रम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
यह तीसरा मौका है, जब ओवैसी को जनसभा करने की अनुमति नहीं दी गई
मजलिसे इत्तेहाद उल मुस्लिम (एमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदउद्दीन ओवैसी को कानपुर में जनसभा करने की इजाजत नहीं दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने ओवैसी की जनसभा में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का हवाला दिया है। इसके बावजूद उन्हाेंने तय कार्यक्रम के अनुसार कानपुर में जनसंपर्क करने की बात कही है।
यह जनसभा शुक्रवार (30 दिसंबर 2016) को तलाक महल बेकनगंज में होनी थी। यह तीसरा मौका है, जब ओवैसी को जनसभा करने की अनुमति नहीं दी । एमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक की तरफ से ओवैसी की जनसभा की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि इसके जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच जनसभा कराई जाएगी। वहीं दूसरी अाेर एडीएम सिटी केपी सिंह ने जनसभा का आवेदन पत्र खारिज कर दिया। एडीएम सिटी ने बताया कि शहर में धारा-144 लागू है। कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। वहीं, इस घटना से नाराज पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का फैसला किया है।