फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Overload truck driver hostage to constable 

बांदा: कांस्टेबल को बंधक बनाकर भागा ओवरलोड ट्रक चालक, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Jan 2021 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Overload truck driver hostage to constable 
सांकेतिक तस्वीर
बांदा जिले में खनिज अधिकारी द्वारा पकड़े गए बालू के ओवरलोड ट्रक को पुलिस सुपुर्दगी में ले जा रहे कांस्टेबल को ट्रक चालक ने अपहृत करने की कोशिश की। कांस्टेबल से ट्रक में चालक ने मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने पर चालक और क्लीनर बांदा-टांडा हाईवे पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बंधक बनाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल उनके नाम-पता अज्ञात हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को तड़के खनिज अधिकारी ने चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज के पास ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करने के लिए तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति परिसर के लिए रवाना किया। ट्रक में चालक और क्लीनर के साथ मेडिकल कालेज चौकी का कांस्टेबल विकास यादव भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति में चालक ने ट्रक रोकने की बजाय रफ्तार और तेज कर दी। कांस्टेबल के विरोध करने पर उसे धमकाया। इस बीच कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी प्रेमपाल को सूचना दे दी। इससे बौखलाए ट्रक चालक ने कांस्टेबल का फोन भी छीन लिया।

कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए संबंधित थाना-चौकियों को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही कोतवाली पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। बांदा-टांडा हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा पुलिस चौकी के पास अवरोध खड़े कर दिए गए। इस पर वहां ट्रक खड़ा करके चालक और क्लीनर भाग गए।


कांस्टेबल विकास की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात चालक व क्लीनर के विरुद्ध धारा 342 व 353 की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला और चौकी प्रभारी प्रेम पाल ने बताया कि चालक-क्लीनर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed