{"_id":"6aff5290f0d61586150b193d","slug":"orai-news-kanpur-news-c-224-1-ori1005-152757-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबीं दो मासूम सहेलियां, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबीं दो मासूम सहेलियां, मौत
विज्ञापन
फोटो - 30 मृतक निक्की की फाइल फोटो।
आटा (उरई)। तगारेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को करमेर-इटौरा सड़क बनाने के लिए खोदे गए छह फीट गहरे गड्ढे में खेलते समय दो मासूम सहेलियां जा गिरीं। गड्ढे में खेतों का पानी भरा होने से दोनों डूब गईं। परिजन दोनों को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है।
तगारेपुर निवासी निक्की (7) पुत्री कमलेश उर्फ कल्लू और पूर्वी (8) पुत्री शशिकांत आपस में सहेलियां थीं। दोनों के घर आमने-सामने हैं। बृहस्पतिवार को दोनों घर से करीब 200 मीटर दूर खेलने गई थीं। इसी दौरान करमेर-इटौरा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से दोनों ओर मिट्टी की खोदाई कराई गई थी। निकली हुई मिट्टी खेतों में डाल दी गई, जबकि सड़क किनारे छह फीट गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया। इनमें आसपास के खेतों का पानी भर गया था।
खेलते समय दोनों बच्चियां गड्ढे के पास पहुंच गईं। इसी दौरान मिट्टी में पैर फिसलने से दोनों पानी में जा गिरीं। साथ मौजूद गांव की आकांक्षा ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बुलाने दौड़ी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सदानंद सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों की मौत पानी में डूबने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सड़क किनारे नियमानुसार खोदाई की गई है। फिर भी मामले में जांच की जा रही है।