फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Opposition parties again empty handed in Kanpur dehat, lotus blossomed on all four seats

कानपुर देहात में विपक्षी पार्टियां फिर खाली हाथ, चारों सीटों पर खिला कमल

Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties again empty handed in Kanpur dehat, lotus blossomed on all four seats
कानपुर देहात में अकबरपुर रनियां सीट से जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ विधायक प्रतिभा शुक्ल? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने जिले में इतिहास रच दिया। लगातार दूसरी बार चारों सीटों पर कमल खिला। अकबरपुर-रनियां से प्रतिभा शुक्ला, सिकंदरा से अजीत सिंह पाल, रसूलाबाद से पूनम संखवार व भोगनीपुर से राकेश सचान ने जीत दर्ज की। इससे भाजपा प्रत्याशी व समर्थक पूरे जोश और उत्साह में नजर आए। प्रत्याशियों की जीत पर जगह-जगह मिठाई बांटने के साथ अबीर गुलाल उठाया गया।
विज्ञापन

जनपद की अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की पत्नी व मौजूदा भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा को 13554 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतिभा शुक्ला को 92550 वोट तो डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा को 78996 मत मिले। वहीं, बसपा के विनोद कुमार पाल को 32136 व कांग्रेस के अंबरीष सिंह गौर को 1636 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने प्रतिष्ठा बनी सिकंदरा सीट पर मतगणना शुरू होने के पहले चरण से ही बढ़त बनाकर रखी। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के प्रभाकर पांडेय को 31379 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
अजीत सिंह पाल को 88783 तो प्रभाकर पांडेय को 57404 मत मिले। इस सीट पर औरैया निवासी बसपा प्रत्याशी लालजी शुक्ला 35845 मत पाकर तीसरे व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र 5117 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।
कन्नौज लोकसभा से जुड़ी रसूलाबाद (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम संखवार ने सपा के पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर को 21657 मतों से शिकस्त दी। पूनम संखवार को 91561 तो कमलेश चंद्र को 69904 मत मिले। वहीं बसपा की सीमा सिंह को 28104 मत व कांग्रेस की मनोरमा को 1305 वोट ही मिल सके।
वहीं, बीहड़ पट्टी से जुड़ी भोगनीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद राकेश सचान ने पूर्व विधायक स्व. योगेंद्र पाल के पुत्र व सपा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह को 12080 मतों से शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी को यहां 87487 मत मिले, वहीं सपा के नरेंद्र पाल सिंह को 75407 वोट मिले।

तीसरे नंबर पर रहे बसपा के जुनैद खान को 47186 मत, कांग्रेस के गोविंद कुमार को 1511 मत व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को 1446 मतों से संतोष करना पड़ा। जीत से उत्साहित समर्थकों ने मिठाई बांटने के साथ आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed