{"_id":"5cfdeb79bdec22078b294684","slug":"opportunity-to-get-joining-the-army-must-read-this-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर, यूपी के इन शहरों के युवाओं को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर, यूपी के इन शहरों के युवाओं को मिलेगा मौका
Mon, 10 Jun 2019 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय सेना ने सत्र 2019-20 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक कानपुर सहित 13 जिलों के युवाओं के लिए आगामी 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक फतेहपुर में सेना रैली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा इस बार अयोध्या, बरेली, वाराणसी और मथुरा में भी रैली भर्ती आयोजित की जाएगी। इनकी संभावित तिथियों का भी एलान कर दिया गया है। यह भर्ती सेना के लखनऊ जोन की ओर से आयोजित की जाएगी।

फतेहपुर में इन जिलों के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग
कानपुर, फतेहपुर, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महोबा और चित्रकूट के युवा फतेहपुर में होने वाली रैली भर्ती का हिस्सा बन सकेंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
अयोध्या और मथुरा में इन जिलों के युवाओं को मौका
अयोध्या में रैली भर्ती के लिए 18 से 31 अगस्त 2019 की तिथि प्रस्तावित की गई है। यहां अमेठी, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर और सिद्घार्थनगर के युवा रैली भर्ती में शामिल हो सकेंगे। वहीं मथुरा में 22 नवंबर से पांच दिसंबर तक रैली भर्ती का आयोजन होगा। यहां आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज और मथुरा के युवाओं को मौका मिलेगा।

यहां भी होगी रैली भर्ती
जिला प्रस्तावित तिथि इन जिलों के युवा कर पाएंगे प्रतिभाग
वाराणसी एक नवंबर से बीस नवंबर 2019 जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया और बलिया
हापुड़ 14 से 26 अक्तूबर 2019 अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, रामपुर और हापुड़
बरेली 05 से 19 अक्तूबर 2019 बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती