फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Opening Night will be steamed

धमाकेदार होगी ओपनिंग नाइट

Wed, 28 Oct 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 28 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Opening Night will be steamed
आईआईटी के कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2015’ की ओपनिंग गोल्डन जुबली नाइट धमाकेदार होगी। पहले दिन 29 अक्तूबर को बालीवुड फेम अमित त्रिवेदी, नीति मोहन और दिव्या कुमार का परफारमेंस होगा।
विज्ञापन

इनके आने का प्रोग्राम फाइनल हो गया है। फाइनल नाइट का रंग मशहूर गायिका सुनिधि चौहान जमाएंगी। सुनिधि आईआईटी के कल्चरल फेस्ट में दूसरी बार परफारमेंस देने आ रही हैं। फेस्ट के लिए कैंपस को सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


फेस्ट 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेगा। इसमें देश, विदेश के 200 शैक्षिक संस्थानों के 2000 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। चार दिन तक डांस, ड्रामा, फैशन शो, कवि सम्मेलन की धूम रहेगी। इस्राइल की रॉक बैंड टीम भी परफारमेंस देगी। इसी सिलसिले में अंतराग्नि के चेयरमैन प्रो. सत्यकी रे, जिमखाना क्लब के प्रेसीडेंड गौतम प्रताप सिंह, इवेंट कोआर्डिनेटर विकास विश्नोई, पीयूष पांचाल और मीडिया हेड अनीस अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायनियर बैच हाल में कहा कि 29 अक्तूबर की शाम सात बजे फेस्ट का उद्घाटन निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना करेंगे। इस बार सारे प्रोग्राम न्यू सैक और न्यू ग्राउंड में होंगे, जिसकी क्षमता 10 हजार की है। ओल्ड सैक पर कोई प्रोग्राम नहीं होगा। अंतराग्नि आइडल का चयन भी होगा। इसे लेकर शंकर महादेवन एकेडमी से समझौता भी हुआ है। कैंपस प्रिंसेस को मिस इंडिया 2016 के फाइनल आडिशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। मिस एवं मिस्टर अंतराग्नि का चुनाव भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed