फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री आवास योजना: ऑनलाइन पंजीकरण 24 से, सिर्फ 6 दिन ही ले सकेंगे आवेदक इस सुविधा का लाभ

Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
सार

- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केडीए बनवा रहा है फ्लैट 

 

विज्ञापन
Online registration for Prime Minister's Housing Scheme from 24 august
डेमो पिक
प्रधानमंत्री आवास योजना के कानपुर में फ्लैटों का ऑनलाइन पंजीकरण 24 अगस्त से कराया जा सकेगा। इसके लिए केडीए ने अपनी वेबसाइट में सॉफ्टवेयर अपलोड करवा लिया है। हालांकि वर्तमान पीएम आवास के फ्लैटों के आवेदक सिर्फ छह दिन ही इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। केडीए की ओर से बनवाए जा रहे इन फ्लैटों के पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 अगस्त है। संभावना है कि इसकी अंतिम तारीख भी बढ़ाई जा सकती है। 
Online registration for Prime Minister's Housing Scheme from 24 august
डेमो पिक
केडीए पहले चरण में 10, 032 फ्लैटों के आवंटन के लिए डूडा/सूडा की ओर पूर्व में चयनित लाभार्थियों से आवेदन फॉर्म जमा करवा रहा है। महावीर नगर, पनकी में 5040 और रामगंगा इन्क्लेव, पनकी में 576, नगवां और सकरापुर में 2208-2208 फ्लैटों के लिए पंजीकरण जारी हैं। सितंबर में लॉटरी के जरिए इन फ्लैटों का आवंटन होगा। आवेदक अब बैंकों के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकेंगे। 

ऑनलाइन में ये फायदा

Online registration for Prime Minister's Housing Scheme from 24 august
डेमो पिक
- ऑनलाइन फॉर्म भरना फ्री है। इसमें 160 रुपये का फार्म बैंक से नहीं खरीदना होगा। 
- फ्लैट खरीदने के लिए 5 हजार का शुल्क भी ऑनलाइन जमाकर किया जा सकता है। 
- गूगल मैप से इन फ्लैटों की लोकेशन भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online registration for Prime Minister's Housing Scheme from 24 august
डेमो पिक
बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थी बैंकों में फार्म लेने और जमा कराने आ रहे हैं। अंतिम तारीख नजदीक आते ही आवेदकों की संख्या और बढ़ेगी। आवेदकों को लाइन लगाने और भागदौड़ से राहत दिलाने के लिए 24 से ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा की शुरुआत की जाएगी। 
- सौम्या अग्रवाल, केडीए वीसी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed