{"_id":"5c8a90a0bdec22142773a79a","slug":"one-person-died-to-drink-poisons-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर अब महाराजपुर में एक की मौत, उग्र हुई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर अब महाराजपुर में एक की मौत, उग्र हुई भीड़
Thu, 14 Mar 2019 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद रोती बिलखती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर में जहरीली शराब से आठ मौतें होने के बाद गुरुवार को महाराजपुर के मदारपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ठेके पर धावा बोल कर तोड़फोड़ की और बाहर बनी कैंटीन में आग लगा दी।
तीन घंटे तक हंगामा-बवाल जारी रहा। एसपी ग्रामीण, सीओ सदर, एसडीएम सदर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी पहुंचे। सभी ने बमुश्किल समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
साढ़ (घाटमपुर) से यह इलाका करीब 15 किलोमीटर दूर है जहां जहरीली शराब से 8 मौते हो चुकी हैं। मदारपुर गांव निवासी टेनरी मजदूर चंद्र शेखर तिवारी (40) अपनी पत्नी स्नेहलता व चार साल केबेटे अनूप के साथ रहता था।
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार शाम उसने गांव के देसी शराब के ठेके से शराब खरीदकर पी थी। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। सुबह नौ बजे उसे कॉर्डियोलॉजी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चंद्रशेखर की मौत की खबर गांव पहुंची तो लोग भड़क गए। सैकड़ों लोगों ने शराब ठेके पर धावा बोल दिया। जहरीली शराब कांड के मामले में साढ़ चौकी में तैनात सिपाही दिलीप चंद्र यादव को गुरुवार को एसएसपी अनंत देव ने बर्खास्त कर दिया है।