{"_id":"6031f107fa718f45d61e4452","slug":"one-people-died-in-road-accident-in-jalaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, एक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, एक की मौत, साथी गंभीर
Sun, 21 Feb 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह करीब चार बजे कानपुर से मोठ जा रहे कार सवार को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार हाईवे पर लुढ़कते हुई पलट गई।
जिसमें कार चालक पुष्पेंद्र पुत्र डमरू निवासी कुम्हरार थाना मोठ जिला झांसी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहयोगी अरुण कुमार पुत्र लाला राम दोहरे कार में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया।
पंप कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।