{"_id":"5ef3800caf25760b94702a6b","slug":"one-people-died-in-road-accident-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Wed, 24 Jun 2020 10:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में ससुराल से पत्नी और बच्चों से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान मंगलवार आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रजनीश(३५) पुत्र सीताराम बीटेक करने के बाद अलग अलग स्थानों पर कम्प्यूटर से जुड़ा कार्य प्राइवेट रूप से करता था।
विज्ञापन
उसकी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलिया में है। लगभग १५ दिन पहले रजनीश की पत्नी पूजा अपने दो बच्चों के साथ ससुराल गई थी। तब से वहीं रह रही थी। पत्नी और बच्चों से मिलने रजनीश मंगलवार को बाइक से ससुराल ढोलिया गया था।
विज्ञापन
वहां से बुधवार देर रात वापस आ रहा था। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची सुरसा पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आधीरात के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।