{"_id":"5cddb467bdec22070e2bc2e1","slug":"one-jawan-martyred-in-pulwama-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ कानपुर देहात का लाल, घर पहुंची खबर तो फूटा आंसुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ कानपुर देहात का लाल, घर पहुंची खबर तो फूटा आंसुओं का सैलाब
Fri, 17 May 2019 04:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात निवासी शहीद जवान रोहित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात के डेरापुर निवासी रिटायर्ड अर्मी के जवान गंगादीन यादव का बेटा रोहित यादव शहीद हो गया। रोहित के शहीद होने की खबर देर शाम कानपुर देहात पहुंची तो पूरे जिले में मातम छा गया। रोहित के घर पर आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। वहीं उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई है। सीएचसी से डॉ. ए के रस्तोगी टीम के साथ शहीद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया।
रोहित यादव 17वीं राजपूताना राइफल्स की 44वें आतंकवाद निरोधक दस्ते में शामिल थे। रोहित की 2016 में शादी हुई थी। 17 अप्रैल को अपनी छुट्टियां खत्म कर वापस लौटा था। पत्नी रूबी ने जैसे ही रोहित के शहीद होने की खबर सुनी वो बेहाेश हो गई।
मां विमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। रोहित के पिता कस्बे के अम्बेडकर नगर डेरापुर में रहते है निजी मकान में सरिया सीमेंट की दुकान चलाते हैं। जम्मू में तैनात सेना के जवान की शहादत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिवार का हाल जानने के लिए आसपास के गांव के साथ ही कस्बे के लोगो का जमावड़ा लग गया।