{"_id":"5f5e77808ebc3e4dd311e598","slug":"one-infected-each-found-in-chaubepur-shivrajpur-dehat-news-knp5824863139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर-शिवराजपुर में एक-एक संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबेपुर-शिवराजपुर में एक-एक संक्रमित मिला
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ककवन और बिल्हौर में तैनात लैब तकनीशियन के कोरोना पाजिटिव आने के कारण रविवार को दोनों सीएचसी पर कोरोना टेस्ट नहीं हुए। जबकि शिवराजपुर और चौबेपुर में हुई जांच में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
सीएचसी शिवराजपुर के प्रभारी डॉ. अनुज दीक्षित ने बताया कि कुल 88 लोगों का टेस्ट किया गया इसमें सिर्फ एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि चौबेपुर सीएचसी में कुल 120 लोगों का टेस्ट किया गया, यहां भी एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड प्रोटोकाल के तहत उक्त दोनों को एंबुलेंस से रामा अस्पताल मंधना भेजा गया है।
सीएचसी प्रभारी बिल्हौर डॉ. एके तिवारी और ककवन सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि बीते दिनों अस्पताल में तैनात कर्मियों के संक्रमित हो जाने के कारण परिसर को बंद किया गया है। इसलिए रविवार को अस्पताल और क्षेत्र में कहीं भी एंटीजन कोरोना टेस्ट नहीं हुए।