{"_id":"691f7dc113b5faa69b0129fb","slug":"one-employee-suspended-notice-issued-to-two-blos-and-33-aeros-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1334724-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक कर्मी निलंबित, दो बीएलओ और 33 एईआरओ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक कर्मी निलंबित, दो बीएलओ और 33 एईआरओ को नोटिस जारी
विज्ञापन
कानपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ईआरओ कार्यालय में एक बार भी ड्यूटी न करने पर कनिष्ठ सहायक मो. नसीर को निलंबित कर दिया। 33 एईआरओ एवं दो बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सही जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आयोग को पत्र लिखा जाएगा।
जिले में 3538261 मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। अब प्रपत्रों को जमा करने का काम चल रहा है। इस काम के लिए अलग-अलग विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक मोहम्मद नसीर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय में लगाया गया था। ड्यूटी लगने के बाद वह एक बार भी कार्यालय नहीं पहुंचे। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बाबू का वेतन रोकते हुए निलंबित कर दिया। बीएलओ पर नियंत्रण रखने और गणना प्रपत्र वितरण, जमा कराने की मॉनीटरिंग करने के लिए लगाए गए 33 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) भी एसआईआर के काम में रुचि नहीं दिखा रहे। दो बीएलओ कृष्णा पाल, अमित कुमार की भी लापरवाही मिली है। एडीएम वित्त ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।