{"_id":"5ff1c7018ebc3e3c4e0f9e95","slug":"one-died-in-bus-collision-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक और कंडक्टर मौके से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक और कंडक्टर मौके से भागे
Sun, 03 Jan 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित बस ने रसिन मोड़ के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सीने और पेट में चोट आने से मौत हो गई।
घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है। सदर कोतवाली अंतर्गत गढीवा के अहिरनपुर निवासी विनोद यादव (22) पुत्र लल्लू यादव शनिवार को बाइक से मप्र के छतरपुर जिला स्थित सरवई गांव ससुराल गया था।
रविवार की दोपहर को वहां से लौटते समय झांसी मिर्जापुर हाईवे पर रसिन मोड़ के पास कर्वी से बांदा जा रही जीरो रोड डिपो की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत बस के नीचे चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आस पास के लोगों ने बस के चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिये परिजनों को घटना की सूचना दी।
युवक के चाचा मनोज यादव ने बताया कि विनोद कर्वी में एक परचून की दुकान में नौकरी करता था। वह दो भाईयों में बड़ा था। उसका एक साल पहले ही विवाह हुआ था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी शबनम मायके गई थी। वह पत्नी से मिलने ससुराल गया था। पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को थाने में लाकर खड़ा कराया।
हादसे के बाद बस से कूदकर भागे यात्री
हाईवे पर हादसे के बाद लगभग 15 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान बस में सवार लगभग 15 यात्रियों के चेहरे में भय दिखा। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को रोककर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, तो चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग निकले। इस पर ग्रामीण ने बस में आग लगाने की योजना बनाने लगे। इतना सुनते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और सभी यात्री बस से कूदकर भागने लगे।