{"_id":"629d9b97bd5b8a56ac7a20ac","slug":"one-died-and-more-than-six-injured-in-hamirpur-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बरातियों से भरे वाहन में डीसीएम ने मारी टक्कर, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत, छह से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बरातियों से भरे वाहन में डीसीएम ने मारी टक्कर, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत, छह से अधिक घायल
Mon, 06 Jun 2022 11:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से बरात में शामिल होकर वापस जा रहे बरातियों से भरी कैंपर को डीसीएम ने बांदा मार्ग पर नरहे बाबा के पास जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक बराती की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के मरझा गांव निवासी छोटेलाल पाल के पुत्र वीरेंद्र की बरात थानाक्षेत्र के बांकी गांव के मजरा धरमपुर के देवेंद्र पाल के यहां रविवार रात आई थी।
द्वारचार टीका और भोजन करने के बाद कुछ बराती मैक्स में बैठकर वापस मरझा जा रहे थे। तभी टेढ़ा गांव के निकट नरहे बाबा के पास मैक्स को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैक्स में सवार जसपुरा थानाक्षेत्र के भाथा गांव निवासी तोताराम (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजा बाबू, गोविंदा, चुनुबाद पाल, राम सिंह, दीपू आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक दूल्हे के सगे मौसिया थे और खेती किसानी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।